बिजनौर/उत्तर प्रदेश - शादीशुदा प्रेमी ने गला रेतकर की प्रेमिका की हत्या, खुद को भी किया लहूलुहान, सरेशाम हुई घटना से मचा हड़कंप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 21, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - शादीशुदा प्रेमी ने गला रेतकर की प्रेमिका की हत्या, खुद को भी किया लहूलुहान, सरेशाम हुई घटना से मचा हड़कंप

www.newsindia17.com
उपचाराधीन आरोपी राहुल व घायल हुई कशिश, इनसेट मे कशिश की फाइल फोटो 
बिजनौर नगर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के साथ हुई मामूली कहासुनी के बाद चाकू से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और उसी चाकू से वारकर खुद को भी घायल कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनो को गंभीर हालत मे अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सको ने युवती को मृत घोषित कर दिया। आज मंगलवार की शाम हुई इस घटना के बाद क्षेत्र मे हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम नगर निवासी शाहीन की 2 पुत्रिया है। शाहीन का पति जाकिर दिल्ली मे काम करते है। शाहीन की बड़ी पुत्री कशिश आयु 18 वर्ष और राहुल निवासी गोकुलपुर के बीच पिछले 4 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो के बीच चल रहा ये प्रेम प्रसंग शुरू से ही काफी विवादो मे रहा था। गत वर्ष 19 अक्टूबर को की गयी शिकायत के बाद पुलिस ने राहुल के खिलाफ पोक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। राहुल करीब 4 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।

कशिश की माँ शाहीन आज मंगलवार की सुबह किसी काम से अम्बाला गयी थी। शाम के समय जब कशिश घर मे  अकेली थी राहुल आया और दरवाजा खुलवाकर घर के अंदर चला गया। पड़ोसियों के अनुसार घर के अंदर से दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था और चीखने चिल्लाने  की आवाजे बाहर तक सुनाई पड़ रही थी। ये विवाद इतना बढ़ा कि राहुल ने आपा खो दिया और चाकू से कशिश का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने चाकू से वारकर खुद को भी खत्म करने की कोशिश की। चीखने चिल्लाने की आवाजे सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया मगर सफलता नही मिली।

पड़ोसियो द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंची। अंदर का नजारा देख सभी के पैरो तले जमीन खिसक गयी। घर के अंदर फर्श पर खून बिखरा हुआ था और दोनों बेसुध पड़े थे। पुलिस ने आनन फानन मे दोनो को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सको ने कशिश को मृत घोषित कर दिया। घटना मे गंभीर रूप से घायल हुए राहुल का पुलिस हिरासत मे उपचार जारी है।

पुलिस द्वारा की गयी प्रारम्भिक जाँच मे पता लगा कि आरोपी राहुल शादीशुदा है और कशिश के साथ रहने की जिद मे अपनी पत्नी और बच्चो को भी छोड़ चुका है। कशिश की शादी भी अगले महीने होनी तय थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि उक्त घटना मे युवक व युवती दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। युवती की मौत हो गयी है जबकि युवक का उपचार जारी है। आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है मगर लम्बे समय से युवती के साथ उसके सम्बन्ध थे। युवती के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये वारदात आक्रोश मे अचानक हुई अथवा राहुल हत्या के इरादे से ही आया था। 
conter12
अभी तक पाठक संख्या