
जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब एक बार फिर से भाजपा और पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उब उन्होंने बीजेपी पर वोटों की राजनीति करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा वोटों की राजनीति कर रही है। महिला पहलवानों का यौन शोषण हुआ, भाजपा के सांसद द्वारा किया गया। भाजपा के नेताओं ने क्या कहा, उनके क्या बयान आए और आपने क्या कार्रवाई की?
जूली ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर, जो भाजपा का विधायक था, एक बच्ची के साथ बलात्कार करता है, उसके पिता, उसके चाचा और उसके वकील की हत्या कर करता है, हत्या का प्रयास किया और जो गवाह थे उन्हें मारने की कोशिश की उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की?
जो बलात्कार के आरोपी जिनको कोर्ट ने सजा दी, उन्हें आपकी सरकार ने सजा से बरी किया। तो माताएं-बहनें आपको कैसे माफ करेंगी? प्रज्वल रेवन्ना जैसे व्यक्ति जिसके प्रचार में प्रधानमंत्री जाते हैं, जिसकी 3000 सीडी वायरल हुईं, क्या यह महिला सम्मान है? और आप बात कर रहे हो...
कांग्रेस नेता जूली ने कहा कि यह देश सब जान चुका है, यह नाटक कंपनी ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। देश के प्रधानमंत्री की एक गरिमा होती है, लेकिन आज पूरे विश्व में हमारे प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया जाता है और हमारा सिर शर्म से झुक जाता है। वह किसी पार्टी के नहीं, वो इस देश के प्रधानमंत्री है, भारत देश के प्रधानमंत्री हैं। और उनका किस प्रकार से उनका मजाक बनाया जा रहा है l
एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री का नाम है
उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री का नाम है, एपस्टीन फाइल्स में हमारे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम है, जवाब नही है, इनके पास कोई जवाब नहीं है। महिला सम्मान की बात करने है आज तक एक बात नहीं रखी l वो मधु किश्वर जी हैं जिन्होंने इनके खिलाफ "मोदीनाम" लिखा है, क्या-क्या आरोप लगाए,आपने उसका क्या जवाब दिया? आप अपनी पत्नी को साथ नहीं रख पा रहे हैं और दुनिया को ज्ञान दे रहे हैं। ऐसे नहीं चलेगा, अब देश सब जान चुका है। आने वाले समय में इनका जाना तय है, पहले राजस्थान से जाएंगे, फिर देश से जाएंगे।
PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें