पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - अवैध सम्बन्ध की आरोपी पत्नी ने पति पर फेंका तेजाब, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अप्रैल 26, 2026

पीलीभीत/उत्तर प्रदेश - अवैध सम्बन्ध की आरोपी पत्नी ने पति पर फेंका तेजाब, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

www.newsindia17.com

पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र से एक महिला द्वारा अपने पति पर तेजाब फेंके जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। पत्नी द्वारा किये गए इस हमले मे गंभीर रूप से झुलसे पति और तेजाब के छींटे पड़ने पर मामूली रूप से घायल हुई पत्नी को भी उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। ये पूरी घटना घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेरुल्लाह शाह निवासी हेमंत आयु 35 वर्ष की शादी वर्ष 2020 मे लखीमपुर निवासी शिल्पी आयु 32 वर्ष के साथ हुई थी। हेमंत पेशे से सुनार है। हेमंत का कहना है कि शादी के एक वर्ष बाद उसे पता लगा कि शिल्पी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। हेमंत के अनुसार उसके घर से बाहर होने पर शिल्पी का प्रेमी विमल घर भी आ जाता था। जिसे उसने रंगे हाथ भी पकड़ा है और सबूत भी उपलब्ध है।


इस मामले की शिकायत हेमंत ने अपने ससुराल वालो से भी की थी। जिसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस सबके बीच वर्ष 2021 में शिल्पी ने हेमंत के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था और अपने मायके चली गयी थी। इस समय हेमंत अपनी 4 वर्षीय पुत्री आर्या के साथ रह रहा है। शिल्पी के व्यवहार से तंग आ चुके हेमंत ने भी फरवरी 2026 मे तलाक की अर्जी कोर्ट मे दाखिल की थी।


आज रविवार शाम करीब 4 बजे शिल्पी लखीमपुर से पीलीभीत पहुंची और हेमंत के घर के बाहर हंगामा करने लगी। हेमंत ने यूपी 112 को सूचना दी, पुलिस मौके पर भी आई, लेकिन महिला पुलिसकर्मी साथ न होने के कारण पुलिस टीम वापस लौट गई। पुलिस के जाते ही शिल्पी जबरन घर में घुस गई और दूसरी मंजिल पर जाकर इस वारदात को अंजाम दिया।


तेजाब फेंके जाने की घटना का जो सीसीटीवी फुटेज रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी पत्नी शिल्पी दूसरी मंजिल के जालीदार गेट के पास घात लगाकर खड़ी थी। जैसे ही उसका पति हेमंत बगल के कमरे से निकलकर गेट के पास आया, शिल्पी ने गिलास में भरा तेजाब जाली के छेद से उस पर उड़ेल दिया।पीड़ित हेमंत के मुताबिक शुरुआत में मुझे लगा कि शायद गर्म चाय फेंकी गई है। मैंने किचन में जाकर चेहरा धोया, लेकिन जलन बढ़ने लगी। जब मैंने बाथरूम में शॉवर लिया और पानी के साथ कुछ बूंदें मुंह में गईं, तब उसका स्वाद खट्टा लगा। तब मुझे अहसास हुआ कि मुझ पर तेजाब से हमला हुआ है।


पति -पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद हुई इस घटना से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हेमंत की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। पति और पत्नी के बीच पुराना विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या