शेरकोट/जिला बिजनौर - झाड़ियो से निकले गुलदार ने युवक पर हमला कर किया लहूलुहान, ग्रामीणो ने पनप रहा आक्रोश - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 22, 2026

शेरकोट/जिला बिजनौर - झाड़ियो से निकले गुलदार ने युवक पर हमला कर किया लहूलुहान, ग्रामीणो ने पनप रहा आक्रोश

www.newsindia17.com

शेरकोट थाना क्षेत्र में आज बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब खेत की ओर जा रहे एक युवक पर झाड़ियों से निकले गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक की चीख पुकार सुन मौके पर आ रहे ग्रामीणों की भीड़ देखकर गुलदार युवक को छोड़कर भाग गया। गुलदार द्वारा किये गए इस हमले मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र मे भय का माहौल बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नसीर दीवाला का निवासी करण सिंह आयु 25 वर्ष पुत्र ऋषिपाल बुधवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए खेतों की ओर निकला था। गांव के बाहरी रास्ते पर पहुँचा, रास्ते केपहुंचते ही झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक उस पर झपट्टा मार दिया। अचानक हुए इस हमले मे करण को सम्भलने का भी मौका नही मिला। इसके बाद भी करण ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी ओर आता देख गुलदार घायल युवक को छोड़कर पास के घने जंगल में भाग निकला।


ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और लहूलुहान हो चुके करण सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक करण के शरीर पर गुलदार के पंजों और दांतों के गहरे घाव हैं। शरीर से काफी खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर थी, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।


इस घटना के बाद से ग्रामीणों मे भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लम्बे समय से गुलदार की सक्रियता बढ़ी हुई है। जिसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या