Rajasthan: भाजपा नेता अग्रवाल के बयान को लेकर पायलट का पलटवार, कहा- अगर वे मुझे कहीं मिल गए… - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 28, 2026

Rajasthan: भाजपा नेता अग्रवाल के बयान को लेकर पायलट का पलटवार, कहा- अगर वे मुझे कहीं मिल गए…

जयपुर। भारतीय जनता के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा किए गए निजी हमले पर अब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा नेता अग्रवाल के 'बहुरूपिया' और 'दो नावों की सवारी' वाले बयान पर अब खुद सचिन पायलट ने अपना बयान दिया है। मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस नेता पायलट ने भाजपा प्रभारी अग्रवाल को 'शिष्टाचार' का पाठ पढ़ाते हुए ये भी संकेत दे दिया कि वे इन हमलों से विचलित होने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा प्रभारी के बयानों को लेकर कहा कि अग्रवाल से पहले कभी मेरी मुलाक़ात नहीं हुई। पता नहीं वे मुझसे इतना 'विशेष प्रेम' क्यों रखते हैं? अगर वे मुझे कहीं मिल गए, तो मैं उनसे जरूर पूछूंगा कि आखिर बात क्या है? राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट से इस संबंध में मीडिया के सामने कहा कि संगठन का काम करना और अपनी बात रखना ठीक है, लेकिन राजनीति में मर्यादा का होना अनिवार्य है।

अशोक गहलोत ने किया पायलट का समर्थन
इससे पहले भाजपा के प्रदेश प्रभारी के बयान को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का समर्थन किया है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से सचिन पायलट को लेकर कहा कि उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेगी। अब उनके भटके आएंगे जो पहले गुमराह करके ले गए मानेसर के अंदर हमारे लोगों को। सचिन पायलट को अनुभव हो गया है इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं। ठीक है ना? इसलिए अब वो समझ गए हैं, संभल गए हैं, समझ भी गए, संभल भी गए हैं और मैं उम्मीद करता हूं अब वो हमें छोड़ के कभी नहीं जाएंगे और हमारी पूरी पार्टी एकजुट है उनके साथ में।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें