Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बनाई बड़ी बढ़त, जानें किस राज्य में कौन है आगे - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 04, 2026

Assembly Election Results: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बनाई बड़ी बढ़त, जानें किस राज्य में कौन है आगे

इंटरनेट डेस्क। देश के पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी) में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम आज सभी के सामने आ जाएगा। आज लगभग तय हो जाएगा कि इन राज्यों में किस-किस गठबंधन या दल की सरकारें बनेंगी। इसके लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आज ममता बनर्जी, सुवेंदु अधिकारी, एम.के. स्टालिन, उद्धयनिधि स्टालिन, पिनारयी विजयन, वी.डी. सथीसन, राजीव चंद्रशेखर, हिमंता बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई, एन. रंगास्वामी और वी. वैथिलिंगम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें से किन-किन की किस्मत चमकती है, ये शाम तक पता चल जाएगा।

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआत रूझानों में टीमएसी पर बढ़त बना ली है। खबरों के अनुसार, बीजेपी 103 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 86 सीटों पर आगे है।

केरल में 27 सीटों में से 15 सीटों पर डीएमके गठबंधन के उम्मीदवार आगे हैं। वहीं यूडीएफ 10 सीटों पर और बीजेपी 2 सीटों पर आगे है।

तमिलनाडु ने भी 5 सीटों पर शुरुआती रुझानों में डीएमके ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है और एआईडीएमके 1 सीट पर आगे है। टीवेके ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई है। असम में चार सीटों पर आगे है। कांग्रेस ने अभी तक बढ़त का खाता नहीं खोला है।

पांचों राज्यों में इनके बीच है मुकाबला
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में मुख्य रूप से मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। वहीं तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन, AIADMK गठबंधन, टीवीके और एनटीके के बीच माना जा रहा है। केरल में एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए, असम में बीजेपी और कांग्रेस तथा पुडुचेरी में मुख्य मुकाबला एनडीए और कांग्रेस गठबंधन के बीच है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें