इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक आईईडी में हुए विस्फोट के कारण जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। वहीं एक जवान घायल भी हुआ है।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि जवान थाना छोटेबेठिया अंतर्गत कांकेर–नारायणपुर जिले के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन व सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हुए थे। यहां पर पहले से बिछी हुई बारूदी सुरंग हटाने के दौरान दुर्घटनावश आईईडी में विस्फोट हो गया। धमाका तेज होने के कारण जवानों को बचने का मौका नहीं मिला। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण तीन जवान मौके पर ही शहीद हो गए।
वहीं एक घायल जवान का उपचार जारी है। विस्फोट की चपेट में आने से इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कांस्टेबल कृष्णा कोमरा, कांस्टेबल संजय गढपाले विस्फोट स्थल पर ही शहीद हो गए। वहीं घायल कांस्टेबल परमानंद कोमरा का उपचार जारी है। बताया ज रहा है कि आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा छिपाए गए आईईडी की जानकारी दी है। इसके बाद से सुरक्षा बल लगातार उन्हें निष्क्रिय करने में लगे हुए हैं।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें