रामपुर/उत्तर प्रदेश - निकाह को लेकर पनपी रंजिश में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे हुआ पथराव, 5 घायल, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मई 02, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - निकाह को लेकर पनपी रंजिश में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे हुआ पथराव, 5 घायल, पुलिस मामले की जाँच मे जुटी

https://newsindia17.com/rampur-news-clash-between-two-groups-over-nikah-rivalry-five-injured/

रामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र से निकाह को लेकर पनपी रंजिश मे दो पक्षो के बीच खूनी संघर्ष का मामला प्रकाश मे आया है। इस दौरान दोनो पक्षो की ओर से हुए पथराव मे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।


दो पक्षो के बीच हुए उक्त विवाद की जड़ प्रेम विवाह और पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। घायल शाह मोहम्मद उर्फ विक्की निवासी तिलक कॉलोनी की पत्नी शमन बी ने बताया कि उसने गत 10 मार्च 2026 को अपने पहले पति से तलाक ले लिया था। पहले पति से तलाक होने के बाद उसने विक्की के साथ निकाह किया था। शमन का आरोप है कि इस निकाह से उनके मायके वाले (पिता और भाई) खुश नहीं थे और उसके पति व ससुराल पक्ष के साथ रंजिश रख रहे थे। इसी को लेकर हुए विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुए पथराव व धारदार हाथियारो के हमले मे एक पक्ष से शाह मोहम्मद उर्फ़ विक्की और उसका भांजा दाऊद गंभीर रूप से घायल हो गए। विक्की का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगो ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर धारदार हथियारो से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी।


इस मारपीट मे दूसरे पक्ष से टिम्मा आयु 60 वर्ष, फैजान आयु 20 वर्ष और जिशान 26 वर्ष निवासीगण घेर सैफुद्दीन घायल हुए हैं। उनका दावा है कि विक्की और दाऊद ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, जिसके बाद वे अपनी शिकायत लेकर थाने पहुँचे।


घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और सभी घायलों को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि उक्त मामले मे दोनों पक्षों की ओर से मारपीट और हमले के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या