स्वार/जिला रामपुर - पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के बाद शातिर गौकश को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार व कटान के उपकरण किये बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 04, 2026

स्वार/जिला रामपुर - पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के बाद शातिर गौकश को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार व कटान के उपकरण किये बरामद

https://newsindia17.com/rampur-swar-police-encounter-gaukash-akram-kalia-arrested-arms-recovered/

जिला रामपुर की स्वार पुलिस ने कल रविवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित शातिर आरोपी को घायलवस्था मे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार व पशु कटान के उपकरण बरामद किये है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु सीएचसी मे भर्ती कराया गया है।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली स्वार अनुपम शर्मा ने बताया कि देर रात क्षेत्र मे गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि रहमतगंज क्षेत्र मे जाहरवीर मंदिर से स्टोन क्रेशर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति गौवंशीय पशुओ का वध करने की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सक्रिय हुई पुलिस की तीन टीमो ने तत्काल क्षेत्र के घेराबंदी कर ली। पुलिस द्वारा पकड़ने का प्रयास किये जाने पर संदिग्ध ने फायरिंग करते हुए मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक गोली आरोपी के पैर मे जा लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।


पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम अकरम उर्फ़ कालिया, निवासी मोहल्ला रसूलनगर, थाना क्षेत्र स्वार बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस के साथ ही कटान के उपकरण कुल्हाड़ी, गंडासा, रस्सी बरामद किये है। आरोपी के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गयी है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि अकरम उर्फ कालिया पहले भी गौकशी की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों की तलाश में जुटी है।

counter
अभी तक पाठक संख्या