इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से टीएमसी को मिली हार के बाद यहां पर नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी भवानीपुर सीट भी नहीं बचा सकी।
हालांकि करारी हार झेलने के बाद ममता बनर्जी सीएम पद से इस्तीफा नहीं देने की बात पर अड़ी हुई है। दूसरी ओर हार के बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के आवास के बाहर से सुरक्षा घेरे को कम कर दिया गया है। चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे बाद ही मुख्यमंत्री आवास के आसपास की सड़कों को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यह रास्ते बीते कई वर्षों से सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित क्षेत्र थे।
खबरों के अनुसार, कालीघाट स्थित 30बी हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास तक जाने वाले रास्ते पर वर्षों से मौजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तेजी से हटती दिखाई दी। यहां पर लगी बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। वहीं सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भी सुरक्षा कम की गई है।
PC:jagran