इंटरनेट डेस्क। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हो चुका है। हिंसा में कई लोगों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है। हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) दोनों दलों द्वारा लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत के बाद बीरभूम, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, नादिया और बांकुरा सहित कई जिलों से झड़पें, तोड़फोड़ और कुछ मौत की घटनाएं सामने आई हैं। खबरों के अनुसार, हावड़ा के उदयनारायणपुर में भाजपा समर्थक यादव बर (48) की जीत के जश्न से घर लौटते समय कथित तौर पर मारपीट के बाद मौत होने खबर आई है।
वहीं मंगलवार शाम को न्यू टाउन में तथाकथित विजय जुलूस के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई के बाद मौत होने की भी खबर सामने आई है। कोलकाता के बेलियाघाटा में टीएमसी कार्यकर्ता बिस्वजीत पटनायक की गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए जाने के बाद कथित तौर पर मौत होने की जानकारी मिली है। टीएमसी कार्यालय में भी तोड़ फोड़ की खबरे आई हैं। वहीं चुनाव परिणाम के बाद सीएम ममता बनर्जी अपने पद से इस्तीफा नहीं देने के फैसले पर अड़ी हुई हैं।
PC:thewirehindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें