PM Modi ने पश्चिम बंगाल के लोगों से किए ये वादे, कहा- भाजपा के सत्ता में आने के बाद… - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, मई 01, 2026

PM Modi ने पश्चिम बंगाल के लोगों से किए ये वादे, कहा- भाजपा के सत्ता में आने के बाद…

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल की जनता से फिर से बड़े वादे किए हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार के अन्तिम दिन पीएम मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं और राज्य के महत्वाकांक्षी युवाओं के लिए रोजगार प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने आज बैरकपुर में एक रैली में ये बड़ा वादा करते हुए कहा कि भाजपा विश्वास पर आधारित जनता की सरकार बनाएगी। हम जनता की सरकार लाएंगे जो विश्वास की सरकार होगी। पीएम मोदी ने इस दौरान प्रदेश के युवाओं के लिए "पांच आश्वासन" दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्ती विज्ञापन नियमित रूप से जारी किए जाएंगे।

सभी रिक्त पद भरे जाएंगे और सरकारी कर्मचारी तृणमूल कांग्रेस के भय से मुक्त होंगे। वहीं उन्होंने ये ऐलान किया कि भाजपा सरकार के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कंटेंट निर्माण, गेमिंग और अन्य रचनात्मक उद्योगों के लिए नए प्लेटफॉर्म बनाए जाने का भी बड़ा वादा किया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें