West Bengal में चली भाजपा की आंधी, रूझानों में दोहरे शतक के करीब - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 04, 2026

West Bengal में चली भाजपा की आंधी, रूझानों में दोहरे शतक के करीब

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने खेला कर दिया है। यहां पर भाजपा ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को पछाड़कर पहले नम्बर पर उभरती नजर आ रही है। बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। उनमें से भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर अग्रसर होती नजर आ रही है।

खबरों के अनुसार, भाजपा ने यहां पर अभी तक 198 पर बढ़त बना ली है। वहीं टीएमसी के खाते में केवल 88 सीटें ही जाती नजर आ रही है। अब तक बीजेपी को बंगाल में 45% और टीएमसी को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा के सुवेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भारतीय जनता पार्टी ने चारों सीटों क्रमश: झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम में बढ़ बना ली है।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें