इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा स्वीकार होने के बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अन्नामलाई ने आज नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने ये भी निर्णय ले लिया कि उनकी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। खबरों के अनुसार, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज के माध्यम से कहा कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में 2031 में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं बीजेपी का सदस्य रहूं या तमिल लोगों से जुड़ा रहूं। अन्नामलाई ने इस वीडियो मैसेज के माध्यम से कहा कि पार्टी को बता दिया था मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं।
पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव हो जाने दें, फिर जाएं। बताया जा रहा है कि अन्नामलाई ने 2 जून को ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। लेटर आज सामने आया। भाजपा अध्यक्ष ने आज उसे स्वीकार कर लिया है। उन्होंने जानकारी दी कि पिछले 18 महीनों से आलाकमान के साथ उनके मतभेद चल रहे हैं।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें