सैफनी/जिला रामपुर - तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, 01 युवक की मौत, महिला समेत 2 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जून 04, 2026

सैफनी/जिला रामपुर - तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, 01 युवक की मौत, महिला समेत 2 घायल

https://newsindia17.com/rampur-saifni-speeding-truck-crushes-bike-one-dead-two-injured/

जिला रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे का समाचार प्रकाश मे आया है। यहाँ कल बुधवार देर रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 24 वर्षीय एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर के बड़ा गांव निवासी आमिल आयु 24 वर्ष, शहादत आयु 3 वर्ष और माहेनूर आयु 28 वर्ष पत्नी शहादत कल बुधवार रात सैफनी स्थित फ्लोरा मैरिज हॉल में आयोजित एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। रात करीब 8:30 बजे ये तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मैरिज हॉल की तरफ बढ़ रहे थे। बाइक को शहादत चला रहा था। कासम नगला गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों बाइक से छिटककर सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय राहगीर मदद के लिए दौड़े।


घटना की सूचना मिलते ही सैफनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अफसोस अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर आमिल को नहीं बचा सके और उसने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल शहादत और उसकी पत्नी माहेनूर की हालत नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।


पुलिस ने आमिल के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। सैफनी थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। सड़क पर बेलगाम दौड़ते भारी वाहनों के कारण एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में तबाह हो गईं।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या