जिला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र से बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी नर्सिंग होम मे कार्यरत महिला चिकित्सक ने नर्सिंग होम मालिक पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला चिकित्सक का कहना है कि शिफा नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर फैजान ने शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास भी किया। इस बीच महिला चिकित्सक के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात कराने के लिए भी प्रताड़ित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत मे ले लिया है।
पुलिस को दी गयी तहरीर मे पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से धामपुर के हबीब वाला अड्डे पर स्थित 'शिफा नर्सिंग होम' में काम कर रही थी। आरोप है कि करीब तीन महीने पहले एक रात नर्सिंग होम मे अकेली मिलने पर डॉक्टर फैजान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा इस हरकत का विरोध किये जाने व पुलिस से शिकायत करने की धमकी देने पर डॉक्टर ने उससे शादी का वादा कर दिया। इसके बाद डॉक्टर फैजान लगातार महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। इस सबके चलते महिला गर्भवती हो गयी। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर फैजान ने पीड़िता पर कई बार धर्म परिवर्तन करने का भी दबाब बनाया।
गर्भवती होने का पता लगने पर महिला ने डॉक्टर फैजान व उसकी माँ को भी इस बारे मे बताया। जिस पर दोनो ने एक सुर मे महिला को अपनाने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं डॉक्टर और उसकी माँ ने गर्भपात कराने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया। डॉक्टर एन.पी. सिंह के नेतृत्व में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में धामपुर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को तहरीर सौंपकर आरोपी डॉक्टर और इस कृत्य में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ तत्काल और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे ने बताया कि महिला ने 31 मई को धामपुर थाने में तहरीर देकर नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर फैजान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गहनता और निष्पक्षता से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा की गयी जांच में सामने आया है कि आरोपी डॉक्टर फैजान पहले से ही शादीशुदा है। इसके अलावा पीड़िता ने कुछ अन्य लोगों पर भी शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

