रामपुर/उत्तर प्रदेश - दहेज की माँग पूरी न होने पर पेट्रोल उड़ेल पत्नी को जिन्दा जलाने वाला पति गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 02, 2026

रामपुर/उत्तर प्रदेश - दहेज की माँग पूरी न होने पर पेट्रोल उड़ेल पत्नी को जिन्दा जलाने वाला पति गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

https://newsindia17.com/uttar-pradesh/rampur/azimgnagar-man-arrested-for-burning-wife-with-petrol-over-dowry/

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से दहेज उत्पीड़न और हैवानियत एक  रूह कंपा देने वाली घटना सामने आयी है। यहाँ अजीमनगर थाना क्षेत्र मे दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालो ने एक विवाहिता पर पेट्रोल डालकर उसे जिन्दा जलाने का प्रयास किया। इस घटना मे गंभीर रूप से झुलसी महिला इस समय अस्पताल मे उपचाराधीन है और जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। पुलिस ने  मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


उक्त दिल दहला देने वाली घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के गाँव नगलिया आकिल से जुड़ी है। पीड़िता के भाई मोहम्मद खालिद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को कम दहेज लाने के ताने देते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता द्वारा इसका विरोध किये जाने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी।


मोहम्मद खालिद का आरोप है कि कुछ दिनों पहले ससुराल वालों ने प्रताड़ना सारी हदें पार दी। दहेज की मांग पूरी न होने से बौखलाए ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता पर पेट्रोल छिड़का और माचिस लगा दी। चीख-पुकार सुनकर इकट्ठा हुए लोगों की मदद से पीड़िता को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला काफी गंभीर रूप से झुलस चुकी है।


पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण में अजीमनगर पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी पति रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।


प्रभारी निरीक्षक अजीमनगर करम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी पति रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, उन्हें भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या