Karnataka: आज शुरू होगा डीके शिवकुमार का युग, शाम को लेंगे सीएम पद की शपथ - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जून 03, 2026

Karnataka: आज शुरू होगा डीके शिवकुमार का युग, शाम को लेंगे सीएम पद की शपथ

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक की जनता को आज नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। डीके शिवकुमार आज कर्नाटक के नए सीएम पद की शपथ लेंगे। खबरों के अनुसार, आज शाम 4 बजे लोकभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत डीके शिवकुमार को सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। कांग्रेस आलाकमान के कहने पर सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद शिवकुमार को औपचारिक रूप से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था।

खबरों की मानें तो आज डीके शिवकुमार के साथ 10 से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के बाद हो सकता है। खबरों के अनुसार, डीके शिवकुमार की सरकार में परमेश्वर, प्रियंक खरगे, रामालिंगा रेड्डी, एमबी पाटिल और यतीन्द्र सिद्धरमैया मंत्री बन सकते हैं। ये सभी आज शपथ ले सकते हैं।

नए मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों का मिश्रण देखने को मिल सकता है। जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सिद्धरमैया समर्थक नेताओं को ध्यान में रखते हुए नए मंत्रिमंडल का गठन होने की संभावना है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें