सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने पर Rahul Gandhi ने केन्द्र सरकार पर लगाया ये आरोप, कहा-अगर प्रधानमंत्री को… - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जून 03, 2026

सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने पर Rahul Gandhi ने केन्द्र सरकार पर लगाया ये आरोप, कहा-अगर प्रधानमंत्री को…

नई दिल्ली। सरकार की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा आन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) विवाद के बाद सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों चेयरमैन और सचिव को हटाए जाने के तुरंत बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे कवर-अप यानी मामले को दबाने की कवायद करार दिया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर तंज करते हुए कहा कि सीबीएसई के अधिकारियों को हटाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचा लिया गया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किए जाने की मांग कर दी है। राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि सीबीएसई अध्यक्ष - ट्रांसफ़र। सीबीएसई सचिव - ट्रांसफ़र। एक-सदस्यीय “जाँच” समिति – गठित और असल ज़िम्मेदार, धर्मेंद्र प्रधान - सुरक्षित। अधिकारियों को हटा दिया। मंत्री को बचा लिया। यह जवाबदेही नहीं - यह कवर-अप है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि हमारी मांग आज भी वही है: शिक्षा मंत्री को बर्ख़ास्त किया जाए और स्वतंत्र न्यायिक जाँच हो - ये मांगें कोई मोदी सरकार की एक महीने पुरानी अंदरूनी फ़ाइल नहीं जो यूं ही भुला दी जाए। अगर प्रधानमंत्री को 18.5 लाख CBSE छात्रों की परवाह होती - धर्मेंद्र प्रधान जी कब के हटाए जा चुके होते।

सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को हटाया
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद ओएसएम (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) के जरिए बारहवीं के छात्रों के कराए गए मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों को लेकर विवादों में घिरे सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। वहीं केन्द्र सरकार ने ओएसएम से जुडे टेंडर मामले की जांच के लिए भी एक सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

PC:thenewsminute
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें