जिला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश मेआया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, तीन तलाक देने और 'हलाला' के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कोटरा निवासी साजिया का निकाह लगभग एक वर्ष पूर्व नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम सादात सेदरी निवासी मोहम्मद नदीम के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति नदीम, ससुर यामीन और जेठानी नगमा ने उसे अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि गत 19 मई 2026 की रात पति नदीम ने उसे बेरहमी से पीटा। इस मारपीट मे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि इसी दौरान पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसके साथ सभी सम्बन्ध तोड़ दिए।
तहरीर के अनुसार कुछ दिन बाद पति नदीम ने उसके साथ दोबारा निकाह करने की इच्छा जताई। आरोप है कि पति की इस इच्छा के चलते गत 30 मई 2026 की रात उसे जबरन हलाला के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि इस दौरान जेठ वसीम ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया था।
पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाए जाने के बाद शेरकोट पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शेरकोट वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
