धामपुर - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन प्रणाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 01, 2022

धामपुर - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन प्रणाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड

newsindia17

आज शनिवार को आरएसएम इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन प्रणाली को फिर से बहाल करने को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे।


विद्यालय अवकाश के बाद हुई बैठक में उपस्थित रहे शिक्षक संघ के जिलामंत्री विनोद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों व कर्मचारियों की पुरानी पेंशन एक अप्रैल 2005 से बंद कर उसके स्थान पर एनपीएस योजना लागू कर दी है। उन्होंने कहा कि एनपीएस योजना शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए एक धोखा मात्र है। उन्होंने कहा कि कहा कि जब देश व प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधि पुरानी पेंशन ही प्राप्त कर रहे हैं तो शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई योजना में न तो शिक्षकों का विश्वास है और न ही ये बुढ़ापे का सहारा है।

इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री लेकर पोस्टकार्ड भी लिखे। इन पोस्टकार्डो को भेजकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अनिल देवरा व संचालन शाखा मंत्री विजयपाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से नीरज कुमारी, आदेश कुमारी, एकता विश्नोई, अरविद कुमार, देवराज सिंह, गायत्री, सुनील राजपूत, चेतन सिंह, अतुल, कुमार, गौरव शर्मा, विकास अग्रवाल, शांति प्रकाश, पुष्पराज सिंह आदि उपस्थित रहे। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या