रामपुर - सीएम योगी की जनसभा से लौट रहे ग्रामीण की सड़क दुर्घटना में मौत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 02, 2022

रामपुर - सीएम योगी की जनसभा से लौट रहे ग्रामीण की सड़क दुर्घटना में मौत


कल शनिवार की देर शाम सीएम योगी की जन विश्वास यात्रा में शामिल होकर वापस लौट रहे ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शनिवार की देर शाम जिला रामपुर के रठौंडा में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा से ग्राम खाता चिंतामन निवासी केसरी लाल आयु लगभग  40 वर्ष पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केसरी लाल की मौके पर ही मौत हो गयी। केसरी लाल को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक अन्य बाइक से टकरा गयी। दूसरी बाइक पर सवार जय वीर भी सभा मे शामिल होकर घर लौट रहे था। इस दुर्घटना में वह भी टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार अज्ञात बाइक सवार जनसभा के दौरान ड्यूटी पर लगे दो पुलिसकर्मी थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि केसरी लाल को अपाचे बाइक सवार दो पुलिस वालों ने टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित हुई बाइक दूसरी बाइक में टकरा गयी। दुर्घटना के बाद अपाचे बाइक सवार मौके से फरार हो गए। मृतक केसरीलाल अपने पीछे एक 5 वर्षीय बेटी और पत्नी को छोड़ गया। मृतक किसानी और मजदूरी करके घर चलता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

web counter
अभी तक पाठक संख्या