बिजनौर क्षेत्र के गांव मंगोलपुरा में शौच के लिए गयी महिला का शव मिलने पर हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर थाना क्षेत्र के गांव मंगोलपुरा निवासी पूर्व प्रधान रावेंद्र की पत्नी स्वाति देर रात घर के पीछे बने घेर में शौच के लिए गयी थी। देर तक स्वाति के वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाश करने के दौरान स्वाति का शव घेर में पड़ा मिला। स्वाति की मौत से परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि महिला के चेहरे, हाथ व गले पर चोट के निशान मिले है। मृतका के परिजनों के अनुसार महिला के कान से एक कुंडल व शाल भी गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
| अभी तक पाठक संख्या |