गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आज रविवार को नगर के मदरसा मिस्बा उल उलूम, मीरा की सराय में एक शिविर आयोजित कर पूर्व सभासद व समाजसेवी खुर्शीद आलम ने जरुरतमंदो को लिहाफ व कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर नगर के गणमान्यों को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
नगर के मदरसा मिस्बा उल उलूम में आयोजित लिहाफ व कम्बल वितरण कार्यक्रम में पूर्व सभासद व समाजसेवी खुर्शीद आलम ने जरुरतमंदो को 550 लिहाफ व कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और प्रत्येक उस व्यक्ति को जो समृद्ध है हमेशा मानव व समाज सेवा से जुड़े कार्यो में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदो की सेवा से जहाँ आत्मिक सुख प्राप्त होता है वही उनकी जरूरत भी पूरी होती है। इस अवसर पर उपस्थित रहे नहटौर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी मक़सूद अहमद को मौलाना नफीस अहमद कासमी, दैनिक शाह टाइम्स के स्थानीय संवाददाता सलीम सिद्दीकी को हाजी याकूब उर्फ़ बब्बू, काजी उबैदुर्रहमान को मोहम्मद कासिम व राजू चौधरी को नगरपालिका सभासद शराफत अल्वी ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मौजूद रहे नगर के गणमान्यों ने खुर्शीद आलम के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि नेक काम और नेक नीयत से किये गए काम लम्बे समय तक याद किये जाते है तथा जरुरतमंदो की सेवा से बढ़कर कोई अन्य काम नहीं है। दूसरी ओर कार्यक्रम के दौरान लिहाफ व कंबल पाकर जरुरतमंदो के चेहरे खिल उठे।
| अभी तक पाठक संख्या |
