आज मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव दबखेड़ी में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब अज्ञात चोरो ने उगाही कर लौट रहे माइक्रो फाइनेंस कर्मी का पैसो से भरा बैग अज्ञात चोरों ने उड़ा दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को तलाशने का काफी प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र का निवासी नरेश पाल माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह मंगलवार को वह उगाही करने थाना नहटौर क्षेत्र में आया था। नरेशपाल गांव तुराबपुर नंगला व क्षेत्र से करीब 80 हजार रुपये एकत्र कर दोपहर करीब 12 बजे लिंक मार्ग से होते हुए नहर के रास्ते से गांव हरगनपुर जा रहा था । पुलिस के अनुसार जब वह ग्राम दबखेड़ी के सामने नहर पर पहुँचा तो उसने बाइक नहर की पटरी पर खड़ी कर उसी पर पैसो से भरा बैग रख दिया और लघुशंका करने लगा। इसी दौरान वहाँ पहुँचे तीन बाइक सवार युवक नरेश की बाइक से बैग उठाकर फरार हो गए। नरेशपाल के शोर मचाने पर मौके पर जुटे राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी की और चोरों की तलाश में घंटो क्षेत्र में कॉम्बिंग भी की।
घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्रधिकारी धामपुर अजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी थी। इस संबंध में सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि युवक 15 दिन पहले दिल्ली से आया था। यह दिल्ली में कपड़े की सिलाई करने का कार्य करता था। आज इसके साथ यह घटना घटी है मामला संदिग्ध लग रहा है जांच की जा रही है।
| अभी तक पाठक संख्या |
