जनपद में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों को की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत धामपुर पुलिस को आज बुधवार को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। धामपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 3 अभियुक्तों व व अवैध तमंचे के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी धामपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धामपुर माधो सिंह विष्ट द्वारा गठित की गयी पुलिस टीम ने आज गैंगस्टर में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया गया गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों पर पूर्व में गौवध अधिनियम सहित गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज है। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के नाम शमीम पुत्र अब्दुल वाहिद, निवासी ग्राम मिलक जहांगीराबाद, थाना क्षेत्र धामपुर, जहीर अहमद पुत्र शब्बीर अहमद, निवासी ग्राम पृथ्वीपुर बनवारी, थाना क्षेत्र धामपुर व मेहराज अहमद पुत्र हाजी शराफत, निवासी ग्राम पृथ्वीपुर बनवारी, थाना क्षेत्र धामपुर है। गिरफ्तार किये गए सभी अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह विष्ट, अपराध निरीक्षक प्रवेश कुमार पाठक, वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार व कांस्टेबल शुभम पोसवाल, लखवीर उज्जवल, भारत व प्रवेंद्र राणा शामिल रहे।
उक्त के अतिरिक्त धामपुर पुलिस ने एक अन्य शातिर अभियुक्त को 12 बोर के अवैध तमंचे व 1 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का नाम हनी पुत्र कर्म सिंह, निवासी शीला टॉकीज (अल्हैपुर) थाना क्षेत्र धामपुर है। अभियुक्त पर शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मानचंद, कांस्टेबल सचिन कुमार व मनीष कुमार शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह विष्ट ने बताया कि गिरफ्तार किये गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
| अभी तक पाठक संख्या |