![]() |
| अनामिका की फाइल फोटो |
कल मंगलवार को संदिग्ध स्थितियों में लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची का शव मिलने पर हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हैं।
पाठकों को बताना उचित होगा कि कल मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर से गांव निवासी अंकुर की 4 वर्षीय पुत्री अनामिका स्कूल से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गयी थी। स्कूल से अन्य बच्चो के वापस आने पर भी अनामिका घर नहीं पहुंची थी। परिजनों ने बच्ची को काफी तलाश किया मगर कुछ पता नही लग सका था। परिजनो ने इस सम्बंध में कल शाम थाने में तहरीर दी थी। पुलिस तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची को तलाशने में लगी थी। आज बुधवार की सुबह बच्ची का शव गाँव निवासी कृपाल सैनी के खेत में पड़ा मिला। बच्ची का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल व प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची का शव मिलने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि लापता हुई बच्ची का शव मिला है। परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसे अब हत्या में बदल दिया गया है। मामले की जाँच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।
| अभी तक पाठक संख्या |
