चंदौसी - नर नारायण सेवा समिति की बैठक में जल संरक्षण के उपायों पर हुई चर्चा, गिरते भूजल स्तर पर जताई चिंता - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अप्रैल 06, 2024

चंदौसी - नर नारायण सेवा समिति की बैठक में जल संरक्षण के उपायों पर हुई चर्चा, गिरते भूजल स्तर पर जताई चिंता

www.newsindia17.com
श्री नारायण सेवा समिति, चंदौसी' की एक बैठक ब्रजनगर स्थित भोलेनाथ भवन में आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित रहे पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए जल संरक्षण हेतु सुझाव प्रस्तुत किये। 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष सुभाष वार्ष्णेय ने कहा कि भूजल एक महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है जो हर प्राणी के जीवन के लिए आवश्यक है। मुख्य वक्ता डॉक्टर टी. एस. पाल ने कहा कि जल के दुरुपयोग के कारण जल की लगातार कमी होती जा रही है। जिसके लिए जल संरक्षण के उपायों पर गंभीरता से विचार करना होगा। समिति के  संरक्षक के.जी. गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी का दो तिहाई भाग जल से घिरे होने के बावजूद दो-तीन प्रतिशत जल ही इस्तेमाल के योग्य है। समिति के प्रबंधक हरीश कठेरिया ने कहा कि जल जैसे संसाधन को सिर्फ बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता। डॉक्टर जयशंकर दुबे ने कहा कि भविष्य में स्वच्छ जल का अभाव एक बड़ी समस्या के रूप में हमारे समक्ष आएगा। विपिन गुप्ता ने कहा कि आज पूरा समाज भूजल के गिरते स्तर की वजह से गंभीर जल संकट की चपेट में है। मुकुंद अग्रवाल ने कहा कि भूजल की कमी के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी घातक बीमारियां और जल संकट जैसी समस्याएं सामने आ रही है। रोशनलाल ने कहा कि इस भूजल की कमी के कारण मानव पेड़ पौधों और जीव जंतुओं का विकास एवं वृद्धि प्रत्यक्ष रूप से कुप्रभावित होती है। सचिन शर्मा 'एडवोकेट ने कहा कि आज मनुष्य भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति के लिए भूजल का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं तथा भूजल प्रदूषण को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

बैठक में उपस्थित रहे समिति के सभी सदस्यों ने जल बचत के उपायों में वाटर टैंकों पर ओवरफ्लो अलार्म लगवाने के समिति के उपाय को उपयुक्त बताया तथा इसे अभियान के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता सुभाष वार्ष्णेय ने की तथा संचालन हरीश कठेरिया ने किया। 
website counter
अभी तक पाठक संख्या