Delhi Assembly Elections: 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग ने किया ऐलान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जनवरी 07, 2025

Delhi Assembly Elections: 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने आज पीसी कर चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने आज ऐलान किया कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

आपको बात दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए चुनाव होगा। साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी।

भाजपा ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस यहां पर खाता भी नहीं खोल सकी थी। अब आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है। आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक फिर से इस चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है।

PC:outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें