पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ से भाई बहन के पवित्र रिश्ते को तार तार कर देने वाला एक मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ के दिव्यांग युवती को होटल मे ले जाकर उसकी बुआ के ही दो पुत्रो ने गैंगरेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया। इस मामले में युवती द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार हुए दूसरे आरोपी व उसकी माँ (युवती की बुआ) की तलाश मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग युवती को अपनी बुआ के पुत्र अरविन्द के साथ प्रेम हो गया था। इस प्रेम प्रसंग के चलते दोनों आमतौर पर एक दूसरे से मिलने लगे थे। दोनों के बीच भाई बहन का रिश्ता होने के कारण किसी को उन पर कोई शक भी नही हुआ था। दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियो का फायदा अरविन्द गत मार्च मे युवती को किठौर स्थित एक होटल मे ले गया था। आरोप है कि यहाँ अरविन्द का भाई दीपक भी मौजूद था। अरविन्द ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और फिर दोनों भाईयो ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद शादी के बारे मे बात करने पर अरविन्द ने साफ इंकार कर दिया।
पीड़िता ने परीक्षितगढ़ थाने मे तहरीर देकर दोनों भाईयो के साथ ही उनकी माँ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका भाई अरविन्द व माँ अभी फरार है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार ने बताया कि किठौर स्थित होटल से सीसीटीवी फुटेज जुटा ली गयी है। आरोपी दीपक को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी अरविन्द व उसकी माँ की तलाश जारी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |