![]() |
हनीट्रैप गिरोह का मास्टर माइंड निरंजन |
फतेहगंज पूर्वी निवासी सुधांशु अग्रवाल उर्फ़ गोलू ने बताया कि गत 8 जनवरी 2025 को चंद्रकली नाम की एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा की गयी जांच में सामने आया कि ये घटना जिस समय को बताई गयी है वे उस समय सीबीगंज स्थित दुकान पर थे। ये मामला फर्जी निकलने पर इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी गयी थी। इसी प्रकार नन्ही देवी नाम की एक महिला ने टीकाराम मौर्य के व शांति विहार कॉलोनी निवासी हीराकली ने अख्तर हुसैन रिजवी के खिलाफ भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ितों का कहना था कि इन सभी मामलो के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। इस गिरोह में शामिल महिलाये सोशल मीडिया पर दोस्ती कर रईसजादो को अपने प्रेम जाल में फंसाती है और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करती है। ये गिरोह अपने शिकार से लाखो को वसूली करता था। पैसा न मिलने पर ये महिलाये उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा देती है।
पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई मे इस गिरोह में शामिल पीडब्ल्यूडी के चपरासी निरंजन के साथ ही चंद्रकली, हीराकली, नन्ही देवी व वैशाली नाम की महिलाओ को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड निरंजन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए निरंजन के मोबाइल से कई ऑडियो क्लिप मिली है। इन क्लिप मे निरंजन महिलाओ के साथ मिलकर लोगो को फंसाने व वसूली करते सुना गया है। पुलिस इन ऑडियो क्लिप की जाँच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश मे दबिश दे रही है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |