रजबपुर/जिला अमरोहा - पशु कटान की फिराक में घूम रहे शातिर गौकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध तमंचा व पशु कटान के उपकरण बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, नवंबर 23, 2025

रजबपुर/जिला अमरोहा - पशु कटान की फिराक में घूम रहे शातिर गौकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, अवैध तमंचा व पशु कटान के उपकरण बरामद

www.newsindia17.com

जिला अमरोहा मे अवैध पशु कटान पर नियंत्रण हेतु जारी विशेष अभियान के तहत रजबपुर थाना पुलिस ने कल शनिवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद को दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गौकशो को दबोच लिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शनिवार की देर रात रजबपुर पुलिस टीम पुट्ठी से टांडा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया। संदिग्धों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मो. उमर पुत्र नन्नें, निवासी फत्तेपुर माफी, थाना डिडौली व सुल्तान उर्फ बिट्टू पुत्र महफूज, निवासी लालबाग, थाना हसनपुर के रूप मे हुई। सीओ नगर अभिषेक यादव ने बताया कि गिरफ्तार दोनों गौकशों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस की सक्रियता के कारण ही इन्हें पकड़ा जा सका है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध कटान और आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी सामग्री बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार गौकशो के पास से एक 315 बोर का तमंचा,एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस, एक बड़ा और दो छोटे छुरे, एक कुल्हाड़ी, नायलॉन की रस्सी (जिसका उपयोग पशुओं को पकड़ने के लिए किया जाता था)। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आवारा पशुओं को पकड़कर उनका अवैध कटान करते थे और ऊंचे दामों पर मांस बेचते थे। उन्होंने कबूल किया कि आज रात भी वे पशु पकड़ने की फिराक में थे।


आरोपियो ने लगभग एक माह पहले हुई एक बड़ी वारदात का खुलासा भी किया। उन्होंने पुट्ठी और सिहाली जागीर के बीच स्थित एक नर्सरी से एक भैंस की कटिया का कटान किया था। इस संबंध में रजबपुर थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। सीओ अभिषेक यादव ने दोहराया कि अवैध पशु कटान के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या