नबाबगंज/बरेली - कक्षा 10 की नाबालिग हिन्दू छात्रा ने मुस्लिम सहेली पर लगाया गंभीर आरोप, बोली घर ले जाकर अपने भाई से कराया दुष्कर्म - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, फ़रवरी 16, 2026

नबाबगंज/बरेली - कक्षा 10 की नाबालिग हिन्दू छात्रा ने मुस्लिम सहेली पर लगाया गंभीर आरोप, बोली घर ले जाकर अपने भाई से कराया दुष्कर्म

www.newsindia17.com

जिला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ कक्षा 10 की एक छात्रा ने अपनी ही सहेली पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि दूसरे समुदाय की ये सहेली उसे बहाने से अपने घर ले गयी। आरोप है कि यहाँ सहेली के भाई ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपी युवक व सहेली के परिजन पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर खामोश रहने का दबाव बना रहे हैं।


पीड़ित किशोरी के पिता के अनुसार ये घटना कल रविवार की है। पिता के अनुसार उनकी नाबालिग पुत्री नवाबगंज स्थित अपने कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में शामिल होने गई थी। शाम ढलने तक भी उसके वापस न आने पर परिजनों की चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा कही नही मिल सकी। इसके बाद देर रात पड़ोस के गांव पैंगा निवासी बेटी की सहेली का भाई उसे बाइक द्वारा घर छोड़कर चला गया।


परिजनों ने बताया कि घर पहुँची छात्रा अर्धविक्षिप्त अवस्था में थी और ऐसा लग रहा था जैसे वह नशे में हो। आज सोमवार सुबह होश आने पर उसने आपबीती परिजनो को कह सुनाई। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसकी सहेली उसे जबरदस्ती अपने घर ले गई थी। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक या किसी अन्य पदार्थ में नशीली वस्तु मिलाकर पिला दी गयी। छात्रा के बेहोश होने पर सहेली के भाई अनस ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। होश में आयी छात्रा द्वारा इस सबका विरोध किये जाने पर आरोपी के परिजनों ने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी।


घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, जैसे ही पुलिस की टीम आरोपी के गांव पहुँची, आरोपी युवक और उसके परिजन घर पर ताला लगाकर फरार हो गए।


थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या