गजरौला/जिला अमरोहा - घर मे घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर काट डाली किशोरी की ऊँगली, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 15, 2026

गजरौला/जिला अमरोहा - घर मे घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर काट डाली किशोरी की ऊँगली, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा से घर मे घुसकर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश मे आया है। समाज मे घटित हो रही इस प्रकार की घटनाये जहाँ एक ओर गिरती हुई मानसिकता को दर्शाती है बल्कि सरकार द्वारा महिलाओ की सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति जैसे अभियानो की भी पोल खोल रही है। ये घटनाये दर्शाती है कि सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही तमाम कार्रवाइयों के बाद भी अपराधियो के हौंसले कितने बुलंद है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अमरोहा के गजरौला नगर निवासी एक किशोरी के परिजन कल शनिवार की रात किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर अकेली ही थी। इसी दौरान मोहल्ला निवासी एक युवक दीवार फाँदकर घर मे घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने भी उसका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। किशोरी द्वारा किये गए विरोध से बौखलाए आरोपी युवक ने धारदार हथियार से उसके हाथ पर प्रहार कर एक ऊँगली काट डाली। हाथ से अलग हुई किशोरी की अंगुली फर्श पर जा गिरी।


किशोरी की चीख पुकार सुनकर स्थानीय निवासी मौके पर पहुँचने लगे। भीड़ आती देख आरोपी युवक मौके से फरार होने मे सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी की।


प्रभारी निरीक्षक गजरौला मनोज कुमार ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का आरोप है कि आरोपी पहले भी उसे रास्ते में रोककर फब्तियां कसता था, लेकिन डर के मारे उसने किसी को नहीं बताया। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है और आपराधिक प्रवृत्ति का है, हालांकि पुलिस अभी उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या