वजीरगंज/जिला बदायूँ - प्रेमी से फोन पर बात करते हुए फाँसी के फंदे पर झूली 4 बच्चो की माँ, शव देख चीख उठी बेटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026

वजीरगंज/जिला बदायूँ - प्रेमी से फोन पर बात करते हुए फाँसी के फंदे पर झूली 4 बच्चो की माँ, शव देख चीख उठी बेटी

www.newsindia17.com

जिला बदायूँ के वजीरगंज थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग के चलते एक 35 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्मघाती कदम उठाये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। कथित तौर पर महिला ने फोन पर अपने प्रेमी से बात करने के दौरान ही पंखे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब उसकी 14 वर्षीय पुत्री ने माँ का शव पंखे के सहारे लटका देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का निकाह करीब 16 वर्ष पूर्व हुआ था। वर्तमान मे महिला के 4 बच्चे है। सबसे बड़ी बेटी की आयु इस समय 14 वर्ष है। बताया गया कि महिला के पिता और पति इस समय मजदूरी करने बिहार गए हुए है। इस कारण महिला बच्चो के साथ घर पर अकेली ही रह रही थी। परिजनो के अनुसार महिला का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अक्सर फोन पर ही व्यस्त रहती थी।


परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार महिला अपने प्रेमी युवक के साथ रहने और घर छोड़कर भागने की जिद कर रही थी। दूसरी ओर युवक महिला के विवाहित होने और चार बच्चो की माँ होने के कारण उसे साथ रखने से मना कर रहा था। घटना से पूर्व 16 फरवरी की रात करीब 10 बजे भी महिला फोन पर प्रेमी युवक से ही बात कर रही थी। महिला की 14 वर्षीय पुत्री ने बताया कि मां फोन पर किसी से उसे साथ ले जाने की मिन्नतें कर रही थी। काफी देर तक बात चलने के बाद बच्चो के सोने के बाद महिला ने फोन पर बात करते-करते ही बरामदे में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।


रात के सन्नाटे में जब बड़ी बेटी की नजर फंदे पर लटकी मां पर पड़ी, तो उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और जिला मुख्यालय भेजा। घटना की सूचना मिलते ही बिहार में काम कर रहे पति और पिता बदहवास हालत में गांव के लिए रवाना हुए।


सीओ ने बताया कि महिला का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव का लग रहा है। पुलिस कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।


आज देर शाम मृतका का शव गांव पहुंचा, जहाँ परिजनों ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक (दफन) कर दिया। घर में चार मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या