नहटौर/जिला बिजनौर - पुलिस ने किया मोबाईल लूट की घटना का खुलासा, बाइक सवार 2 बदमाश गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - पुलिस ने किया मोबाईल लूट की घटना का खुलासा, बाइक सवार 2 बदमाश गिरफ्तार

www.newsindia17.com

नहटौर पुलिस ने दो दिन पूर्व हुई मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।


पाठको को बताना उचित होगा कि थाना क्षेत्र के ग्राम समसपुर निवासी परमवीर पुत्र करन सिंह ने गत 16 फरवरी को थाने मे एक तहरीर दी थी। इस तहरीर मे बताया गया था कि वह ग्राम मंडौरा से अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान नहटौर-नूरपुर मार्ग पर स्थित ग्राम चक गोवर्धन में अनवार के भट्ठे के पास उनकी बाइक खराब हो गई थी, जिसे वह पैदल लेकर चल रहे थे। अंधेरा होने के कारण परमवीर अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रास्ता देख रहे थे। इसी दौरान नहटौर की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। बदमाश मोबाइल लूटकर नूरपुर की दिशा में भाग निकले।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लूटेरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। आज बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश फिर से किसी वारदात की फ़िराक मे है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राकेश मोहन के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने माहू नंगली जाने वाले मार्ग पर वाहनो की सघन जाँच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस टीम ने स्प्लेंडर बाइक सवार दो संदिग्धो को रोक लिया। बाइक सवारो की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से परमवीर का लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस दोनो युवको को थाने ले आयी।


पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे अभियुक्तो ने अपने नाम पिंटू पुत्र सतपाल, निवासी ग्राम बंबूगढ़, थाना अमरोहा देहात, जिला अमरोहा व विशाल पुत्र गोलू पुत्र चंद्रपाल सिंह, निवासी खुशहालपुर, थाना क्षेत्र मझोला, जिला मुरादाबाद बताये। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।


अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप-निरीक्षक राकेश मोहन, उप-निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विक्रांत राणा और कांस्टेबल भजनलाल शामिल रहे। पुलिस अब इन अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने क्षेत्र में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या