सेहरामऊ/जिला पीलीभीत - प्रेम प्रसंग के चलते युवक व किशोरी ने खाया जहर, बदहवास हालत मे गाँव के बाहर खेत मे पड़े मिले - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

सेहरामऊ/जिला पीलीभीत - प्रेम प्रसंग के चलते युवक व किशोरी ने खाया जहर, बदहवास हालत मे गाँव के बाहर खेत मे पड़े मिले

www.newsindia17.com

जिला पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र से एक प्रेमी युगल द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। युवक व उसकी प्रेमिका किशोरी आज बुधवार की दोपहर गाँव के बाहर खेत मे मरणासन्न अवस्था मे पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव निवासी एक युवक व किशोरी के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज बुधवार की दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे दोनो गाँव के बाहर एक खेत मे सन्दिग्धवस्था में पड़े मिले। दोनो ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। आसपास के खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें तब देखा जब जहर का असर होने पर दोनो छटपटाने लगे।


घटना की सूचना मिलते ही सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने भी अस्पताल पहुँचकर चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से पूछताछ की।


पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी प्राथमिकता दोनों की जान बचाना है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या