![]() |
| एआई जनरेटेड सांकेतिक इमेज |
जिला अमरोहा के बछरायूँ थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के बीते हुई कल को हथियार बनाकर ब्लैकमेल किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार बिजनौर निवासी एक युवक ने पुरानी आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसकी खुशहाल गृहस्थी को दांव पर लगा दिया है। पीड़िता द्वारा दी गयी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और वह अपने परिवार के साथ सुखद जीवन व्यतीत कर रही है। शादी से पहले उसकी पहचान बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से थी। उस दौरान आपसी सहमति से बने संबंधों के बीच आरोपी ने कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले ली थीं। अब वही तस्वीरें महिला के लिए गले की फांस बन गई हैं। आरोपी ने कुछ समय पहले महिला को फोन कर ये तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और रुपयों की मांग की। लोक-लाज और बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपी को दो किस्तों में 5,000 रुपये भी दिए। लेकिन उसकी मांग बढ़ती गईं। मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने पूरी बात अपने पति को बताई।
पीड़िता के पति द्वारा समझाने का प्रयास करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने कानून की शरण लेने का फैसला किया। थानाध्यक्ष बछरायूं कुलदीप तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
