मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - 15 वर्षीय ममेरी बहन को इंस्टाग्राम जाल मे फँसा फुफेरे भाई ने लिए अश्लील फोटो व वीडियो, ठगे लाखो के जेवर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 22, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - 15 वर्षीय ममेरी बहन को इंस्टाग्राम जाल मे फँसा फुफेरे भाई ने लिए अश्लील फोटो व वीडियो, ठगे लाखो के जेवर

www.newsindia17.com

मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने इस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अपनी ही सगी ममेरी बहन को प्रेमजाल में फंसा लिया और अश्लील फोटो वीडियो के सहारे ब्लेकमेल कर लाखो के जेवर ठग लिए। इस मामले मे पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसके पिता और चचेरे भाई के खिलाफ गंभीर धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।  


पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया है कि आरोपी युवक उनका सगा भांजा, निवासी गढ़ मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ है। पीड़िता के पिता का कहना है कि भांजे ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर मेरी 15 वर्षीय पुत्री  से दोस्ती की और उसका विश्वास जीत लिया। आरोपी ने किशोरी से कहा कि वह अपने कुछ अश्लील फोटो व वीडियो उसे भेज दे। शक होने पर किशोरी ने वीडियो कॉल की जिस पर अनजान बनकर दोस्ती करने वाले फुफेरे भाई का चेहरा सामने आ गया। सच सामने आने के बाद किशोरी ने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने आत्महत्या का ड्रामा शुरू कर दिया। उसने वीडियो कॉल कर हाथ की नस काटने और फांसी का फंदा दिखाकर किशोरी व उसके परिजनों को फंसाने की धमकी दी।


इतना ही नही आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि फोटो व वीडियो न भेजने पर वह एआई तकनीक से उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल कर देगा। बदनामी के डर के चलते पीड़िता ने उसे अपने कुछ फोटो भेज दिए। इसके बाद शुरू हुआ ब्लेकमेलिंग का दौर और युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से घर मे रखा करीब 10 तोला सोना और 400 ग्राम चाँदी के जेवर ठग लिए।


डरी-सहमी पीड़िता द्वारा परिजनों को आपबीती बताने पर उसके पिता ने आरोपी के घर जाकर शिकायत की। वहां आरोपी के पिता और चचेरे भाई ने पीड़िता के पिता को धमकाते हुए कहा कि यह सब उनके कहने पर ही हुआ है। सीओ सिविल लाइन कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले मे डिजिटल साक्ष्य व इंस्टाग्राम चैट की जाँच की जा रही है। आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या