![]() |
| एआई जनरेटेड सांकेतिक इमेज |
जिला पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों की मर्यादा तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपनी ही साली और उसके पति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने घर की छत से अपनी साली पर राइफल से फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
उक्त मामले मे पीड़िता नेहा द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे अपने जीजा राजीव सिंह और बड़ी बहन रेखा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नेहा के अनुसार आरोपी जीजा राजीव सिंह उसके सारे जेवर और पैसे पहले ही हड़प चुका है। आरोप है कि जीजा ने नेहा के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास भी किया था। इन प्रताड़नाओं से तंग आकर नेहा ने अपनी मर्जी से राजीव सिंह के भतीजे पवन सिंह से प्रेम विवाह कर लिया और दिल्ली में रहने लगी थी।
परिजनों के बुलावे पर नेहा और पवन गत 20 फरवरी 2026 को ही दिल्ली से अपने गांव भगवंतपुर लौटे थे। पीड़िता का आरोप है कि वह नल पर नहा रही थी। इसी दौरान घात लगाकर छत पर बैठे उसके जीजा राजीव सिंह ने उसकी ओर रायफल तान दी और गोली चला दी। नेहा ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ये वारदात वारदात यहीं नहीं रुकी। आरोपी दूसरा कारतूस लोड कर कमरे में घुस गया। यहाँ अपनी नेहा को बचाने आये उसके पति पवन सिंह ने आरोपी की राइफल पकड़ ली। इस दौरान दोनों के बीच तीखी हाथापाई हुई, जिसमें पवन को चोटें भी आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ददिया ससुर ने बीच-बचाव किया और आरोपी से राइफल छीन ली। खुद को घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वारदात में इस्तेमाल हुई राइफल को कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
