जिला अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र से अपनी पहचान छिपाकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने व जबरन धर्मांतरण का दबाब बनाये जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले मे हिन्दू युवती द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने, शारीरिक शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप हैं।
पुलिस को दी गयी तहरीर मे पीड़िता ने बताया था कि गजरौला के मोहल्ला विजय नगर निवासी एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर स्नैपचेट पर एक फर्जी आई डी बनाई हुई थी। इस आईडी मे युवक ने स्वयं को हिन्दू जाट व नीम करौली बाबा का भक्त बताते हुए पीड़िता से दोस्ती की थी। आरोप है कि युवक ने मंदिर मे कसमे खाकर युवती का विश्वास जीता और शादी करने का झांसा देकर करीब एक साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार उसके गर्भवती होने पर युवक ने उसे धोखे से गर्भपात की दवाई खिला दी। जिसके बाद उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। इतना ही नही आरोपी ने पीड़िता को भावनात्मक रूप से ब्लेकमेल कर उसके जेवर व हजारो रूपये की नकदी भी हड़प ली।
युवक का झूठ तब पकड़ मे आया जब एक दिन उसके मोबाइल पर पत्नी का फोन आया। युवती द्वारा फोन उठाने पर पता लगा कि युवक का असली नाम साहिल है और वह शादीशुदा होने के साथ ही दूसरे समुदाय से है। आरोप है कि सच्चाई सामने आने पर साहिल का स्वभाव बदल गया और उसने युवती पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाब बनाना शुरू कर दिया। युवती द्वारा इस सबका विरोध किये जाने पर उसे जान से मारने व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गयी।
गजरौला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी साहिल व उसके सहयोगी जुनैद के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज शनिवार को आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष गजरौला मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका चालान कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
