![]() |
| मृतक की फाइल फोटो |
आज शनिवार की शाम हल्दौर थाना क्षेत्र मे हुए भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरे घर में मातम फैला दिया। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा बिलाई के पास हुई सड़क दुर्घटना मे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसके चाचा अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे है। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार होने मे सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही कार को कब्जे मे लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
आज शनिवार की शाम नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव खजूराजट का निवासी भानु प्रताप आयु 22 वर्ष पुत्र संजीव चौधरी अपने चाचा सतवीर सिंह के साथ बाइक द्वारा घर वापस आ रहा था। शाम करीब साढ़े 5 बजे बिजनौर - नहटौर रोड स्थित गांव सैदपुरा बिलाई के पास पहुँचने पर विपरीत दिशा से आयी एक तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।
प्रत्यशदर्शियो के अनुसार कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत मे दोनो बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। स्थानीय निवासियो व राहगीरो द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। जहाँ चिकित्सको ने भानू प्रताप को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना मे घायल हुए सतवीर सिंह की हालत भी गंभीर बनी हुई है और उपचाराधीन है।
थाना प्रभारी हल्दौर किशन अवतार सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस ने कार को कब्जे मे लेकर रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनो से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर भानू प्रताप की मौत की सूचना मिलते ही गाँव खजूरजट मे शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक के घर मे कोहराम मचा हुआ है और परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpeg)
