नगर के हल्दौर रोड पर स्थित एमकेडी अग्रिम एकेडमी का वार्षिकोत्सव आज बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावी छात्रों, उनके अभिभावकों व क्षेत्रीय पत्रकारों स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
एकेडमी परिसर मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माता कमला देवी, एलआरएस ग्रुप व एमकेडी ग्रुप ऑफ़ स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, एकेडमी प्रबंधक अंकित अग्रवाल, प्रधानाचार्या एडवोकेट तृप्ति अग्रवाल, नैना मित्तल और स्वर्णा मित्तल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात विभिन्न कक्षाओं के छात्र -छात्राओ ने देशभक्ति गीतों, फनी डांस, क्लासिकल डांस और पंजाबी थीम पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बॉलीवुड थीम पर आधारित देश प्रेम से ओतप्रोत 'ऑपरेशन सिंदूर' की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस प्रस्तुति को सर्वाधिक सराहा गया। देर तक चले कार्यक्रम के दौरान वातावरण तालियो की गड़गड़ाहट से गुँजायमान होता रहा।
इस अवसर पर एकेडमी प्रबंधन की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र आयुष पुत्र अमित को क्षेत्र के सभी विद्यालयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर 5100 रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। एक अच्छे अभिभावक की भूमिका निभा रहे अभिभावको को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त समाज के दर्पण के रूप में कार्य कर रहे दैनिक अमर उजाला के पत्रकार महकार सिंह तोमर, दैनिक जागरण से नीरज भारद्वाज, शाह टाइम्स से मुनेश राणा, दैनिक पहल टुडे से देवेंद्र सिंह, न्यूज़ इण्डिया 17 से परवेज दानिश और फैजान अहमद को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने अपने सम्बोधन मे कहा किएमकेडी महिला महाविद्यालय व उसके बाद एमकेडी अग्रिम एकेडमी खोलने की प्रेरणा उन्हे उनकी माता कमला देवी से मिली। उन्होने कहा कि स्थापना वर्ष से ही एकेडमी निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और इसमे सर्वाधिक योगदान यहाॅ के शिक्षको व शिक्षणेत्तर कर्मचारियो का रहा है। उन्होने एकेडमी के विकास मे अपना बहूमुल्य योगदान देने हेतु शिक्षको का आभार व्यक्त किया। उन्होने बताया कि माता कमला देवी विशेष स्काॅलरशिप योजना के तहत आगामी सत्र 2026 - 27 के लिये 28 फरवरी 2026 तक नर्सरी कक्षा मे प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओ के लिये आने जाने हेतु यातायात सुविधा का कोई शुल्क नही लिया जायेगा। इसके साथ ही आगामी वर्ष मे नहटौर क्षेत्र के सभी विद्यालयो से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को 11 हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या तृप्ति अग्रवाल, कुलदीप कान्त शर्मा, सुभाष, सुरभि, शैली, गुल्फशां रिया, शिवांगी, ज्योति और सपना सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। देर शाम तक चले इस उत्सव के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा परिसर गुंजायमान रहा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
