नहटौर/जिला बिजनौर - पुलिस ने किया बिजली की दुकान मे हुई चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - पुलिस ने किया बिजली की दुकान मे हुई चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

www.newsindia17.com

नहटौर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में चोरी किया गया बिजली का सामान और नकदी बरामद हुई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम चकगोवर्धन निवासी रोहित कुमार ने थाना नहटौर में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। पीड़ित ने बताया था कि चोरों ने उनकी दुकान से बिजली के कीमती तार के बंडल, एमसीबी और चेन्जओवर सहित कीमती सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।


विवेचना के दौरान पुलिस को इरफान पुत्र हनीफ, निवासी मोहल्ला काजीपाड़ा, बिजनौर के इस चोरी में शामिल होने के ठोस साक्ष्य मिले। आज शुक्रवार को प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर शातिर चोर इरफ़ान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए आरोपी के पास से चोरी किये गए तार के 10 पैकेट (08 नेशनल कंपनी और 02 गोल्ड कंपनी के) व चोरी  का सामान बेचकर प्राप्त 1200 रुपये की नकदी बरामद की गयी है।


पुलिस पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त इरफान एक आदतन अपराधी है। उस पर नहटौर, कीरतपुर, कोतवाली शहर और हल्दौर जैसे विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस  एक्ट सहित लगभग 9 गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक मलिक, हेड कॉन्स्टबेल दीपक राणा व कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या