Punjab के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026

Punjab के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा

इंटरनेट डेस्क। पंजाब के मोहाली में स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से इसी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। धमकी के बाद हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, फोर्टिस अस्पताल को दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

धमकी भरे मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से सीएम भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। आपको बता दें कि पंजाब के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एहतियातन स्कूल परिसर और अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात हो चुका है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की ओर से यहां पर गहन जांच की जा रही है।

प्रशासन की ओर से की जा रही है जांच
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के कारण प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रहा है। इसी के तहत अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मरीजों सहित सभी की सख्ती से जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग करने की अपील की गई है। आपको बता दें किइससे पहले भी पंजाब, मोहाली और नजदीक चंडीगढ़ में कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें