Rajasthan: प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, भजनलाल सरकार से कर डाली ये मांग - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026

Rajasthan: प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, भजनलाल सरकार से कर डाली ये मांग

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में 'अन्य सेवा' से आईएएस चयन की प्रक्रिया में जिस प्रकार का विलंब और पक्षपात की खबरें सामने आ रही हैं, वह चिंताजनक है। जब यूपीएससी बोर्ड और केंद्र सरकार ने नामों पर मुहर लगा दी है, तो फिर पिछले एक माह से सीएमओ स्तर पर इन पदोन्नतियों को क्यों रोका गया है?

प्रशासनिक नियुक्तियों में योग्यता और पारदर्शिता के बजाय 'पसंदीदा' चेहरों या राजनीतिक रसूख को प्राथमिकता देना संस्थागत गरिमा के विरुद्ध है। चयन प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के रिश्तों और निकटता की जो चर्चाएँ सार्वजनिक हो रही हैं, उनसे सरकार की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि इस गतिरोध को समाप्त कर योग्यता के आधार पर अविलंब नियुक्तियाँ जारी की जाएं, ताकि प्रशासनिक ढांचा राजनीति से मुक्त होकर सुचारू रूप से कार्य कर सके।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें