संसद में पीएम मोदी को ये किताब भेंट करेंगे Rahul Gandhi, अब दे दिया है ये बयान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, फ़रवरी 09, 2026

संसद में पीएम मोदी को ये किताब भेंट करेंगे Rahul Gandhi, अब दे दिया है ये बयान

इंटरनेट डेस्क। देश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब को लेकर देश की संसद में पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस किताब को लेकर दिए बयान पर लोकसभा में तीखी नोंक झोंक भी देखने को मिली है। अब इस किताब को लेकर राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज अगर प्रधानमंत्री संसद में आते हैं, तो मैं उन्हें एक किताब भेंट करूंगा। यह किताब किसी विपक्षी नेता की नहीं है। यह किताब किसी विदेशी लेखक की नहीं है। यह किताब है देश के पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की और हैरानी की बात यह है कि यह किताब कैबिनेट मंत्रियों के हिसाब से मौजूद ही नहीं है।

मोदी ने राजनीतिक जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर लिए

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में आगे कहा कि इस किताब में साफ लिखा है कि जब चीनी सेना हमारी सीमा में घुस आई थी, ऐसी नाजुक घड़ी में सेना प्रमुख को इंतजार करवाया और जब निर्णय लेने का वक़्त आया, तो प्रधानमंत्री ने बस इतना कहा - “जो आपको उचित लगे, वो कीजिए। यानी देश की सुरक्षा के सबसे गंभीर संकट में, मोदी जी ने राजनीतिक जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर लिए। जनरल नरवणे खुद लिखते हैं कि उस समय उन्हें महसूस हुआ कि राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को अकेला छोड़ दिया। यही वह सच्चाई है जिसे बोलने से मुझे संसद में रोका जा रहा है। देश सवाल पूछ रहा है और सरकार जवाब देने से भाग रही है।

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें