उझानी/जिला बदायूँ - डीजे पर डांस को लेकर हुई कहासुनी के बाद मचा बवाल, दोनो पक्षो ने किया जमकर पथराव, 5 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 05, 2026

उझानी/जिला बदायूँ - डीजे पर डांस को लेकर हुई कहासुनी के बाद मचा बवाल, दोनो पक्षो ने किया जमकर पथराव, 5 घायल

www.newsindia17.com

जिला बदायूँ के उझानी कोतवाली क्षेत्र मे होली के दिन डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद ने आज गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया।  इस विवाद के चलते दो गुट आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गयी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर मे होली के दिन कुछ युवाओ के बीच डीजे पर डांस करने को लेकर कहासुनी हो गयी थी। उस समय मौके पर मौजूद रहे ग्रामीणो ने मामला शांत करा दिया था। मगर युवाओ के मन मे इस विवाद से पैदा हुई चिंगारी लगातार भड़क रही थी। इसी के चलते आज गुरुवार की सुबह दोनो पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गए और कहासुनी शुरू हो गयी। देखते ही देखते ये कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गयी। इसके बाद दोनो पक्ष छतो पर जा चढ़े और पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षो द्वारा किये जा रहे पथराव के चलते गाँव मे हड़कंप मच गया और ग्रामीणो घरो मे जाकर छिप गए।


सूचना मिलते ही उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन से अधिक युवाओ को हिरासत मे लिया है। गाँव मे व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस बल के साथ ही पीएसी को भी तैनात किया गया है।


सीओ उझानी डा0 देवेंद्र कुमार ने बताया कि गांव संजरपुर में डीजे  को लेकर हुए विवाद में दो गुटो के बीच पथराव की घटना हुई है। पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर सभी उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या