उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने पिता और उसके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
उक्त घटना कल शनिवार की देर रात बिलसंडा थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हाल की है। यहाँ करेली थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ियारा निवासी श्यामाचरन अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। आरोप है कि समारोह मे मौजूद रहे अजय और विजय नाम के युवकों ने श्यामाचरन से शराब पीने के लिए 2 हजार रुपये की मांग की थी। श्यामचरन द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए। विरोध करने पर दबंगों ने अपने आधा दर्जन साथियों को बुला लिया और पिता-पुत्र पर टूट पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पिता-पुत्र को हॉल के अंदर और बाहर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हमले में श्यामाचरन के बेटे मुकेश कुमार के सिर और शरीर पर लाठी-डंडों से गंभीर वार किए गए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शादी में आए मेहमानों के बीच भगदड़ मच गई और खुशी का माहौल दहशत में बदल गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप सेघायल मुकेश को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहाँ मुकेश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित श्यामाचरन ने बिलसंडा थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
