बिलासपुर/जिला रामपुर - खुद को अविवाहित बता 3 वर्ष तक किया तलाकशुदा महिला का शारीरिक शोषण, 3 बच्चो पिता निकला आरोपी, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 16, 2026

बिलासपुर/जिला रामपुर - खुद को अविवाहित बता 3 वर्ष तक किया तलाकशुदा महिला का शारीरिक शोषण, 3 बच्चो पिता निकला आरोपी, मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ 01 युवक ने शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला का 01 तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने खुद को अविवाहित बताया, जबकि वह शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


जनपद की बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि वह तलाकशुदा है और अपनी साढ़े 03 साल की बेटी के साथ रहती है। जीवन-यापन के लिए वह बाइपास स्थित एक ढाबे पर काम करती है। पीड़िता के अनुसार करीब 01 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी सलमान से हुई थी। सलमान ने उसे शादी का सपना दिखाया और नजदीकियां बढ़ा लीं। आरोप है कि पिछले 01 साल से वह लगातार महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था और इस दौरान उसने कई बार पीड़िता का गर्भपात भी कराया।


लम्बे समय तक चले इस रिश्ते के बाद शादी करने का दबाब बनाने पर आरोपी टालमटोल करने लगा। छानबीन करने पर पता चला कि सलमान पहले से ही शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने पर और महिला द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।


पीड़िता के अनुसार बीती 3 फरवरी को आरोपी सलमान उसे बहाने से बुलाकर बाइक पर बैठाकर रुद्रपुर (उत्तराखंड) के एक होटल में ले जाने लगा। रास्ते में महिला द्वारा मना किये जाने पर आरोपी ने हाईवे पर ही बाइक रोक दी और मारपीट की। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि शोर मचाने या पुलिस से शिकायत करने पर वह उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा और जान से मार डालेगा। इसके बाद वह पीड़िता को बीच सड़क पर अकेला छोड़कर फरार हो गया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सलमान के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

conter12
अभी तक पाठक संख्या